पंजाब

विजीलैंस ब्यूरो ने श्रम कल्याण बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को सरकारी फंडों में हेरा-फेरी करने के दोष अधीन किया गिरफ्तार

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने करोड़ों रुपए के सरकारी फंडों में हेरा-फेरी करने के दोष में पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।जांच के आधार पर श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उप-कल्याण कमिश्नर सुच्चा सिंह बाँडी और पूर्व डिप्टी कंट्रोलर वित्त और लेखा (डी.सी.एफ.ए) जगदीप सिंह सैनी को गबन करने और सरकारी खजाने को भारी नुक्सान पहुँचाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी केस में बोर्ड की लेखा सहायक हिना को विजीलैंस ब्यूरो पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि हिना ने इन दोनों अधिकारियों की आपसी मिलीभगत के साथ इन्टरनेट बैकिंग के द्वारा सरकारी खजाने को 1,56,91,063 करोड़ रुपए का भारी नुक्सान पहुँचाया है। मानव एन्क्लेव खरड़ की निवासी हिना ने यह सारा पैसा इन्टरनेट बैंकिंग के द्वारा अपने रिश्तेदारों के खातों में तबदील कर दिया था। उसने यह पैसा 172 अलग-अलग ट्रांजैकशनों के द्वारा बहुत से बैंक खातों में ट्रांसफर किया। जांच के बाद यह पता चला कि सुच्चा सिंह बाँडी और जगदीप सिंह सैनी ने कभी भी बैंक लेन-देन के साथ कैश बुक का मिलान नहीं किया। यह पाया गया कि ये दोनों अधिकारी सरकारी फंडों की हेरा-फेरी में शामिल थे।इस सम्बन्ध में ब्यूरो द्वारा पहले ही थाना खरड़, एस.ए.एस.नगर में आई.पी.सी की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, और 120-बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO