भारत

पीएम मोदी ने आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Posted on

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन किया। उत्‍तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आगरा मेट्रो के 2 कॉरिडोर के निर्माण कार्य को पांच वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्‍य रखा है।इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा देश के इंफ्रा सेक्टर की एक बड़ी दिक्कत हमेशा से ये रही थी कि नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा तो हो जाती थी लेकिन उसके लिए पैसा कहां से आएगा, इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया जाता था, हमारी सरकार ने नई परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही, उसके लिए आवश्यक धनराशि के इंतजार पर ध्यान दिया है. साथ ही उन्होने कहा कि नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट के तहत 100 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने की तैयारी है। Multi-modal Connectivity Infrastructure Master Plan पर भी काम किया जा रहा है। कोशिश है कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए पूरी दुनिया से निवेश आकर्षित किया जाए.इस मेट्रो रेल मार्ग पर शहर के सभी महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थलों को गंतव्‍य बनाया गया है। आगरा मेट्रो के शुरू होने पर ताजमहल को देखने आने वाले विश्‍वभर के पर्यटकों को इस हरित परिवहन का एक नया अनुभव प्राप्‍त होगा। उत्‍तर प्रदेश रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने जानकारी दी कि आगरा मेट्रो से पर्यटन को बढावा मिलेगा और ताजमहल और जामा मस्जिद के बीच के पहले चरण के मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर लगभग 3 वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि पहली बार धरोहरों पर प्रभाव का मूल्‍यांकन निर्माण कार्य शुरू होने के पहले आईआईटी मद्रास और भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण की मदद से यूनेस्‍को के दिशानिर्देशों के अनुरूप किया गया है। आगरा उत्‍तर प्रदेश की सबसे अधिक घनी आबादी वाले शहरों में से है और मेट्रो रेल के शुरू होने से शहर का प्रदूषण स्‍तर निश्चित रूप से कम होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO