खेल
दूसरा टी-20 जीत सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज सिडनी में खेला जाएगा. इस मैदान पर वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैच खेले गए थे और दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने विशाल स्कोर खड़ा करते हुए भारत को हराया था.
चोटिल ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। तीन मैचों की श्रृंखला में भारत पहला मैच जीतकर एक-शून्य से आगे है। एक बार फिर सिडनी के एससीजी की पिच पर बल्लेबाजों के लिए मदद देखी जा सकती है और पूरी उम्मीद है कि यहां होने वाले आखिरी के दो टी-20 मैचों में भी स्कोरबोर्ड पर बड़े स्कोर देखने को मिलें. ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे की जीत मानसिक बढ़त हो सकती है, लेकिन चोटों से परेशान यह टीम चिंतित भी है.
डेविड वॉर्नर पहले ही सीरीज से बाहर हैं. कप्तान एरॉन फिंच को भी पहले टी-20 में हिप में चोट लगी थी. उनके बारे में स्थिति साफ नहीं है. अगर फिंच नहीं खेलते हैं तो यह मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका होगा और फिर स्टीव स्मिथ के ऊपर टीम की बल्लेबाजी का भार होगा.