भारत

केंद्र सरकार और किसानों के बीच पांचवे दौर की वार्ता

Posted on

सरकार और किसानों के बीच दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई पांचवें दौर की वार्ता, दोनों पक्षों ने रखी अपनी अपनी बात, दोनों पक्षों के बीच नौ दिसंबर को फिर से होगी बातचीत । केंद्र ने किसानों के मुद्दों पर उनके प्रतिनिधियों के साथ नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पांचवे दौर की बातचीत की। बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संवाददाताओं से कहा कि किसान संगठनों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी प्रणाली जारी रखने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी को कोई खतरा नहीं है और इसके बारे में सभी संदेह निराधार है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने दोहराया कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने विरोध कर रहे किसानों से अपना विरोध प्रदर्शन वापस लेने की अपील की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO