क्रिकेट

भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया

Posted on

भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से मात दी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रलिया को 13 रन से हराकर खुद को क्लीन स्वीप होने से बचाया।भारत की ओर से रवींद्र जडेजा 50 गेंद में 66 और हार्दिक पांड्या 76 गेंद में 92 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 108 गेंदों में 150 रनों की अटूट साझेदारी हुई।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला गया। दोनों टीमें कैनबरा के मानुका ओवल मैदान पर आमने-सामने थी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 302 रन का बड़ा स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 303 रन का लक्ष्य मिला था।ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। प्लेयर ऑफ द मैच का ऑर्वड हार्दिक पांड्या को दिया गया। जबकि प्लेयर को ऑफ द सीरीज का पुरस्कार स्टीव स्मिथ को दिया गया. स्मिथ ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया।भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने सर्वाधिक 92 रन बनाए। उन्होंने 76 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया। हार्दिक ने जडेजा (66*) के साथ छठे विकेट के लिए नाबाद 150 रन जोड़े। जडेजा ने 50 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 5 चौके, 3 छक्के लगाए।जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवर में 10वां विकेट लेकर मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान फिंच ने 75 रन बनाए। उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेलते हुए 38 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली।जसप्रीत बुमराह ने मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया वहीं से मैच का रुख पलट गया। वरना खतरनाक मैक्सवेल मैच को जीत की ओर ले जा रहे थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO