पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व मंत्री सत्तपाल गुसाईं के देहांत पर दुख प्रकट

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्तपाल गुसाईं (85) के देहांत पर दुख प्रकट किया है। श्री गुसाईं जिनका आज शाम लुधियाना के एक प्राईवेट अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के उपरांत देहांत हो गया, अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन बेटियाँ छोड़ गए हैं।अपने शोक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनको तीन बार विधायक रह चुके अनुभवी भाजपा नेता सत्तपाल गुसाईं के निधन का बहुत दुख हुआ जिन्होंने लुधियाना शहर के विकास और यहाँ के वासियों की भलाई के लिए निरंतर कार्य किया।पीडि़त परिवार, रिश्तेदार और सगे-संबंधियों के साथ दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति के लिए ईश्वर के समक्ष अरदास की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO