क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 66 रन से हराया

Posted on

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया, भारत की ओर से हार्दिक ने 90 और धवन ने 74 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर एडम जंपा ने 4 और हेजलवुड ने तीन विकेट झटके.टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला मुकाबला 66 रनों से गंवा दिया है. शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 375 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवरों में 308/8 रन ही बना पाई. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. 29 नवंबर को इसी मैदान पर दूसरा मैच खेला जाएगा. हार्दिक पंड्या (90 रन) और शिखर धवन (74 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिए 128 रनों की पार्टनरशिप ने उम्मीद जगाई थी, लेकिन एडम जाम्पा (10 ओवरों में 54 रन देकर 4 विकेट) ने दोनों के विकेट लेकर भारतीय टीम को गहरा झटका दिया. इससे पहले जाम्पा ने केएल राहुल का विकेट चटकाया. उन्हें रवींद्र जडेजा का भी विकेट मिला, जबकि शुरुआती तीनों विकेट जोश हेजलवुड के खाते में गए. भारत ने 50 ओवरों में 308/8 रन बनाए. मो. शमी (13) को मिशेल स्टार्क ने बोल्ड किया. 308 के स्कोर पर 8वां विकेट गिरा. नवदीप सैनी (29) नाबाद रहे. रवींद्र जडेजा (25) को जाम्पा ने अपना शिकार बनाया. 281 पर 7वां विकेट गिरा. हार्दिक पंड्या (90 रन, 76 गेंदों में) शतक से चूक गए, उन्हें एडम जाम्पा ने लॉन्ग ऑन पर मिशेल स्टार्क के हाथों कैच कराया. 247 के स्कोर पर टीम इंडिया का छठा विकेट गिरा. शिखर धवन (74 रन, 86 गेंदों में) को एडम जाम्पा ने लौटाया, मिशेल स्टार्क ने कैच लपका. भारत को 229 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा. धवन और पंड्या की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 128 रन जोड़े.केएल राहुल (12) बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्हें एडम जाम्पा ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया. 101 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा. श्रेयस अय्यर (2) को जोश हेजलवुड ने लौटाया. विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने कैच लिया. 80 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा. उसी ओवर में हेजलवुड ने कप्तान विराट कोहली (21) को एरॉन फिंच के हाथों लपकवाया. 78 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा. इससे पहले मयंक अग्रवाल (22) को हेजलवुड की गेंद पर ग्लेन मैक्सेवल ने लपका. 53 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा.इससे मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने एरॉन फिंच (114 रन) और स्टीव स्मिथ (105) के शतकों की बदौलत भारत के समक्ष 375 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. भारतीय गेंदबाजी और फील्डिंग काफी लचर दिखी, जिसका फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 374/6 का स्कोर खड़ा कर दिया.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO