पंजाब

पंजाब के तीन वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों को सेवामुक्ति पर गरिमापूर्ण विदायगी

Posted on

पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसजऱ् एसोसिएशन द्वारा सेवामुक्त होने वाले अधिकारियों की शानदार सेवाओं की सराहना
चंडीगढ़ – पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसजऱ् एसोसिएशन द्वारा पंजाब काडर के तीन वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों, जो 30 नवंबर को सेवामुक्त हो रहे हैं, को शुक्रवार शाम यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-2 में गरिमापूर्ण विदाई दी गई।यहाँ संक्षिप्त विदाई समारोह के दौरान एसोसिएशन के अधिकारियों द्वारा सहकारिता विभाग के विशेष मुख्य सचिव श्रीमती कल्पना मित्तल बरुआ (1985 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी), जेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आर. वैंकट रत्नम् (1990 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी) और 2005 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री जसकिरन सिंह, जो विशेष सचिव जेल और एम.डी. पी.आर.टी.सी. के तौर पर सेवा निभा रहे थे, के लिए सेवामुक्ति के बाद सेहतमंद और ख़ुशहाल जीवन की कामना की गई।इन अधिकारियों द्वारा निभाई गईं शानदार सेवाओं को याद करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) श्री अनिरुद्ध तिवाड़ी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली, नयी और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत) श्री अनुराग अग्रवाल, प्रमुख सचिव (जल आपूर्ति एवं स्वच्छता) श्रीमती जसप्रीत तलवाड़, प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) श्री हुसन लाल, पंजाब राज्य जल आपूर्ति और सिवरेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अजोए शर्मा द्वारा इन अधिकारियों के साथ अपनी सौहार्दपूर्ण संबंध और उनके काम करने के दोस्ताना ढंग से मिले तजुर्बे साझे किए। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों का विशाल प्रशासकी तजुर्बा उन्हें और भविष्य के सिविल अधिकारियों का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा और विभिन्न विभागों में अहम पदों पर उनके द्वारा निभाई गईं बेमिसाल सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। सभी ने इन अधिकारियों की सेवामुक्ति के बाद की ख़ुशहाल, सेहतमंद जि़ंदगी और अच्छे भविष्य की कामना की।इस मौके पर विशेष सचिव व्यय श्री अभिनव त्रिखा, विशेष सचिव वित्त श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा और डायरैक्टर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता श्री अमित तलवाड़ भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO