हिमाचल प्रदेश
मुख्यमंत्री ने डा. गौरव शर्मा को बधाई दी
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने डा. गौरव शर्मा को बधाई दी है, जिन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड की संसद में चुना गया है। डा. गौरव शर्मा जिला हमीरपुर के हदेटा गांव से सम्बन्ध रखते हैं।डा. शर्मा भारतीय मूल के पहले सांसद हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड में संस्कृत में शपथ ली।मुख्यमंत्री ने हर्ष जताते हुए कहा कि डा. गौरव शर्मा ने विदेश में संस्कृत में शपथ लेकर देश को गौरवान्वित किया है।उन्होंने डा. गौरव शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।