भारत

रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा – देश में आर्थिक सुधार उम्‍मीद से बेहतर

Posted on

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि चालू राजकोषीय वर्ष की पहली तिमाही के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था आशा से अधिक रफ्तार से मंदी से उबरी है। हालांकि उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कोविड-19 संक्रमण बढ़ने के कारण आर्थिक मंदी का जोखिम बना हुआ है।भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास कल भारतीय विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबारियों के संगठन की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं में सुधार हुआ है, लेकिन त्योहारों के बाद बाजार में मांग बढ़ने का सिलसिला जारी रहने तथा कोविड वैक्सीन से जुड़ी बाजार की आपेक्षाओं के आंकलन पर निगरानी रखनी होगी।आठ राज्यों में कोविड-19 के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी को देखते हुए गृहमंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश रखने के लिए राज्यों को नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित आठ राज्यों में कई आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों के प्रमुख केन्द्र हैं। पिछले दो महीनों में सरकार ने प्रोत्साहन की अनेक योजनाओं के जरिये अर्थव्यस्था में मांग बढ़ाने के लिए दो पैकेज घोषित किये हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO