संसार

पोंपियो ने कोरोना को लेकर चीन पर फिर साधा निशाना, कहा- दुनिया को अलर्ट करने में रहा विफल

Posted on

वाशिंगटन – अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कोरोना महामारी को लेकर चीन पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) कोरोना के बारे में दुनिया को अलर्ट करने में पूरी तरह विफल रही।पोंपियो ने कहा कि चीन ने अपने उन बहादुर नागरिकों को भी चुप करा दिया, जिन लोगों ने वुहान से पैदा हुए कोरोना वायरस के बारे में कोई जानकारी देने की कोशिश की। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘मैं उस विषय के बारे में बात करना चाहता हूं, जो सबके दिमाग में है। अमेरिका, कुवैत और दुनियाभर में लोग जूझ रहे हैं, क्योंकि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी विश्व को अलर्ट करने में विफल रही। बहादुर चीनी नागरिकों को भी शांत कर दिया गया।’अमेरिकी विदेश मंत्री ने गत सितंबर में भी चीन पर यह आरोप लगाया था कि वह वुहान से उत्पन्न हुए कोरोना के बारे में जानता था, लेकिन दुनिया को सचेत नहीं किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी यह दावा कर चुके हैं कि कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर की एक प्रयोगशाला से फैला है। दुनिया में कोरोना महामारी से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। विश्व में अब तक पाए गए कुल संक्रमित लोगों में से करीब एक चौथाई मामले अकेले अमेरिका में मिले हैं। पोम्पेओ ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को पता था कि कोरोनो वायरस वुहान में कैसे फैला था। उन्होंने लोगों को वायरस की चेतावनी देने वाले पत्रकारों को गायब कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने वुहान के लोगों को विदेश यात्रा पर भी जाने की अनुमति दी। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के नए आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में कोरोना वायरस के 5 करोड़ 96 लाख 28 हजार 581 मामले सामने आए हैं। वुहान से उत्पन्न वायरस से दुनिया भर में 14 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO