पंजाब
551वें गुरपर्व के मौके पर ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब से होगा सीधा प्रसारण
पाकिस्तान से गुरपर्व के मौके पर तीन दिनों के सीधे प्रसारण को कैनेडा, अमेरिका और भारत सहित 30 देशों में प्रसारित किया जाएगा -; रजिंदर सैनी
चंडीगड – श्री गुरु नानक देव जी के 551वें गुरपर्व के मौके पर श्री ननकाना साहिब से श्री करतारपुर साहिब से संसार भर में होगा सीधा प्रसारण। ये बहुमूल्य जानकारी संस्थान परवासी के प्रमुख श्री रजिंदर सैनी ने प्रदान की। कैनेडा में सब से बडा नाम रखने वाले समाचार समूह परवासी के प्रमुख रजिंदर सैनी ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ये पहली बार होगा कि श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान श्री ननकाना साहिब, श्री करतारपुर साहिब और श्री पंजा साहिब, पाकिस्तान से 551वें गुरपर्व के मौके पर तीन दिन का सीधा प्रसारणप कैनेडा, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत सहित दुनिया के 30 देशों में उपलब्ध होगा, जहां पंजाबी समुदाय और गुरु नानक का नाम जपने वाली संगत निवास करती है।रजिंदर सैनी द्वारा पूरे उत्साह और श्रद्धा से ये बताया कि पिछले साल जब श्री करतारपुर साहिब का कॉरिडोर खोला गया तो वे भी उस समय पाकिस्तान गए थे और तभी उन्होंने वहां पर गुरु साहिब के चरणों में ये अरदास की थी वे अगले साल का गुरुपर्व का समागम वे संसार भर में रहने वाले गुरु नानक देव जी के पैरोकारों तक जरूर पहुंचाएंगे। उनको इस बात की बेहद खुशी है कि कई तरह की मुश्किलों को पार करने के बाद वे इस बात को पूरे गर्व के साथ बताना चाहते हैं कि इस बार गुरुपर्व के सभी समागम लगातार तीन दिन तक परवासी टेलीविजन चैनल पर दिखाए जाएंगे। इसके अलावा परवासी टीवी की वेबसाइट और एंड्रॉयड या आईफोन पर परवासी मीडिया ऐप डाउनलोड कर भी ये सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।रजिंदर सैनी ने कहा कि इस बार जब कोविड 19 के चलते संगत इन पवित्र स्थानों के दर्शन के लिए पाकिस्तान नहीं जा सकेगी, उस समय वे अपने घरों में बैठकर इन गुरुधामों और पवित्र स्थानों के सीधे दर्शन कर सकेंगे।उल्लेखनीय है कि कैनेडा में करीब 10 लाख, अमेरिका में करीब 8 लाख और इसी तरह से यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आदि देशों में भी लाखों परवासी रहते हैं और वे सभी ये खबर सुनकर अत्यंत प्रसन्न होंगे।रजिंदर सैनी ने आगे बताया कि उनको इस बात की अधिक खुशी है कि परवासी ऐप और परवासी टीवी की वेबसाइट के कारण लाखों लोग भारत में भी सीधा प्रसारण देख सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनका भारत स्थित यप्प (Yupp) टीवी, जिसका पूरे विश्व में प्रसारण है, के साथ भी करार हो चुका है और उसके माध्यम से लोग यप्प टीवी के ऐप पर भी परवासी टीवी देख सकते हैं। ये भी उल्लेखनीय है कि क्योंकि यप्प टीवी ऐप वोडाफोन के प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। इस तरह से भारत में रहने वाले करोडों लोग जो वोडाफोन के सब्सक्राइबर हैं, वे भी अपने फोन पर ये प्रसारण फ्री देख सकेंगे।