भारत

प्रधानमंत्री आज गांधीनगर के पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांधीनगर के पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम अनुसंधान केन्द्र, चिकित्सा संबंधी शोध केंद्र और खेल परिसर का भी उद्घाटन भी करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गांधीनगर स्थित पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के 8 वें दीक्षांत समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस दीक्षांत समारोह में लगभग 2600 छात्रों को उनकी डिग्री / डिप्लोमा दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मोनोक्रिस्टलाइन सोलर फोटो वोल्टाइक पैनल के 45 मेगावाट उत्पादन संयंत्र और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन वाटर टेक्नोलॉजी की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय में ‘इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर – टेक्नोलॉजी बिज़नेस इनक्यूबेशन’, ‘ट्रांसलेशनल रिसर्च सेंटर’ और ‘स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ का भी उद्घाटन करेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO