खेल

आईसीसी ने बदले विश्व टेस्ट चैम्पियशिप के नियम

Posted on

कोविड-19 महामारी के कारण आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैम्पियशिप के नियम बदले. जीत के प्रतिशत पर तय होगी रैंकिंग. नए नियम से भारत को हुआ नुकसान. पहले से दूसरे स्थान पर खिसकी टीम इंडिया. ऑस्ट्रेलिया पहुंची रैंकिंग में शीर्ष पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोविड-19 महामारी के कारण पहली बार आयोजित हो रहा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा बदलाव किया है। आईसीसी ने कोरोना के कारण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक प्रणाली में संशोधन किया है। आईसीसी ने फैसला किया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला अंकों के प्रतिशत के आधार पर लिया जाएगा। उसके इस फैसले से जहां टीम इंडिया को नुकसान पहुंचा है तो वहीं ऑस्टेलियाई टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। आईसीसी ने टीमों के मैचों में मिली जीत के अंकों का प्रतिशत निकाला।आईसीसी के इस नियम से ऑस्ट्रेलिया को फायदा हुआ है, जबकि भारत को नुकसान हुआ। नई रैंकिंग में टीम इंडिया दूसरे नंबर खिसक गई है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 82.2 है जबकि भारत का 75 का है। भारत के बाद इंग्लैंड का नंबर आता है, जिसके 60.8% हैं। टीम इंडिया के फिलहाल 4 सीरीज में 360 अंक हैं और वह बदले नियम से पहले अंक तालिका में शीर्ष पर थी। ऑस्ट्रेलिया के 3 सीरीज में 296 अंक थे और वह दूसरे नंबर पर थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO