पंजाब

अब हेल्पलाइन नंबर 9875961126 के द्वारा करो आबकारी सम्बन्धी ग़ैर -कानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट

Posted on

आबकारी विभाग की हेल्पलाइन के द्वारा 8 अगस्त तक 265 शिकायतें हुई दर्ज
चंडीगढ़ – नाजायज़ शराब के कारोबार को रोकने सम्बन्धी अपनी वचनबद्धता के हिस्से के तौर पर आबकारी विभाग का हेल्पलाइन नंबर 9875961126 शराब तस्करों की गतिविधियों में बड़ा रुकावट साबित हो रहा है। इस हैल्पलाईन नंबर के ज़रिये आम लोग आबकारी से सम्बन्धित जुर्म जैसे शराब की तस्करी, लाहन, शराब की चालू भट्टियाँ, नाजायज शराब बनाने वाली इकाईयों आदि से सम्बन्धित शिकायतें करवा सकते हैं। कोई भी व्यक्ति इस हेल्पलाइन नंबर के ज़रिये वॉयस काल, एस.एम.एस मेसेज या वट्टसऐप संदेश के द्वारा जानकारी दे सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि आंकड़े बताते हैं कि यह हेल्पलाइन ग़ैर सामाजिक तत्वों के खि़लाफ़ कार्यवाही के लिए कारगर साबित हो रही है। 8 अगस्त 2020 तक कुल 265 शिकायतें मिली हैं और इनमें से 250 पर कार्यवाही की गई है। इन शिकायतों के आधार पर 22 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और 2व्यक्तियों को गिरफ़्तार भी किया गया है। इसके साथ ही 414 नाजायज शराब की बोतलें, शराब के 19 डिब्बे, 295 लीटर नाजायज शराब और 97200 किलोग्राम से अधिक लाहन को ज़ब्त किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पक्के अपराधियों या उन इलाकों संबंधी कई शिकायतें की गई हैं जहाँ पिछले समय में भी शराब सम्बन्धी ग़ैर -कानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट की गई थी। ऐसे मामलों में निरंतर चौकसी रखी जा रही है।जि़क्रयोग्य है कि आबकारी विभाग राज्य में नाजायज शराब निकालने, शराब की तस्करी, बौटलिंग आदि को रोकने के लिए ठोस यत्न कर रहा है। नाजायज शराब के कारोबार पर रोक पाने हेतु ऑपरेशन रेड रोज़ की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग और आबकारी अधिकारियों की टीमें मिल कर आबकारी से जुड़े ऐसे सभी जुर्मों के विरुद्ध काम कर रही हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO