पंजाब

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सोनी द्वारा डॉ. अंकित की मौत पर दुख प्रकट किया

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा बाबा फऱीद मैडीकल के विद्यार्थी डॉ. अंकित की मौत पर दुख प्रकट किया है।इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ गहरी हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए श्री सोनी ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की।डॉ. अंकित की बीते दिनों कोविड मरीजों की देखभाल के दौरान कोरोना संक्रमित होने के कारण मौत हो गई थी। डॉक्टर अंकित ने एम.बी.बी.एस, पटियाला मैडीकल कॉलेज से थी और मौजूदा समय में वह बाबा फऱीद मैडीकल कॉलेज, फरीदकोट से सजऱ्री में एम.डी. कर रहे थे। पंजाब सरकार द्वारा उनके अंतिम संस्कार के मौके पर डॉ. अवनीश कुमार, डायरैक्टर, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, पंजाब, डॉ. अकाशदीप अग्रवाल और सिविल सर्जन पटियाला द्वारा शिरकत की गई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO