पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व कांग्रेसी विधायक बृज लाल गोयल के निधन पर दु:ख व्यक्त

Posted on

लोक सभा मैंबर परनीत कौर ने भी गोयल के निधन पर दु:ख जताया
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को पूर्व कांग्रेसी विधायक बृज लाल गोयल (82) के निधन पर गहरे दु:ख का प्रगटावा किया। श्री गोयल जिनका गत रात्रि संक्षिप्त बीमारी के उपरांत निधन हो गया, अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं।अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने बृज लाल गोयल को पार्टी का अनुशासित सिपाही और पटियाला जिले के सर्वपक्षीय विकास के लिए काम करने वाला अथक वर्कर बताया।श्री गोयल 1972 में राजपुरा से विधायक बने थे। वह पनसप और पंजाब पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन भी रहे हैं।पीडि़त परिवार, रिश्तेदारों और स्नेहियों के साथ दु:ख सांझा करते हुुये मुख्यमंत्री ने परमात्मा के आगे दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और पीछे रहे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने की अरदास की।इसी दौरान पटियाला से लोक सभा मैंबर परनीत कौर ने भी पूर्व कांग्रेसी विधायक श्री गोयल के निधन पर दु:ख जताया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO