भारत
वित्त मंत्री ने 2020 के लिए ब्रिक्स आर्थिक और वित्तीय सहयोग के कार्यक्रम पर चर्चा की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने 2020 के लिए ब्रिक्स आर्थिक और वित्तीय सहयोग के कार्यक्रम पर चर्चा की। रूस की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंकों के गर्वनरों की पहली बैठक में यह विचार-विमर्श किया गया।वित्तमंत्री ने इसी वर्ष सउदी अरब में जी-20 समूह की बैठक के निष्कर्षों और प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने इन प्रयासों में उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं में ब्रिक्स देशों की भूमिका का भी उल्लेख किया।बैठक के दौरान वित्तमंत्री ने ढांचागत निवेश और नए विकास बैंक के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के बारे में भी विचार प्रस्तुत किए।