पंजाब

सतिन्दर पाल सिंह गिल पंजाब जैनको के चेयरमैन नियुक्त

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार ने सतिन्दर पाल सिंह गिल को पंजाब जैनको लिमटिड का चेयरमैन नियुक्त किया है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग द्वारा इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। श्री गिल की नियुक्ति की सेवा शर्तें वित्त विभाग के पंजाब उद्यम और विनिवेश निदेशालय द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली हिदायतों के अनुसार होंगी।सतिन्दर पाल सिंह गिल जो लुधियाना के रहने वाले हैं, पूर्व मंत्री जगदेव सिंह ताजपुरी के पुत्र हैं। उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सचिव और पंजाब यूथ कांग्रेस के उप प्रधान के तौर पर सेवाएं निभाई हैं। श्री गिल दूध उत्पादक सहकारी सोसायटी ताजपुर के प्रधान और रोलर्ज़ फ्लोर मिल्ज़ एसोसिएशन ऑफ पंजाब के उप प्रधान भी रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO