संसार

जो बाइडेन बने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, कमला हैरिस बनी पहली महिला उपराष्‍ट्रपति

Posted on

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया। पूर्व उपराष्ट्रपति रह चुके 77 वर्षीय बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने बाद आज जो बाइडन ने अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश के लोगों ने हमें एक स्पष्ट जीत दी है। यह जीत पूरे देश की जनता की जीत है। हम राष्ट्र के इतिहास में राष्ट्रपति चुनाव में अब तक के सबसे अधिक वोट सात करोड़ 40 लाख से जीते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा राष्ट्रपति बनने की शपथ लेता हूं कि लोगों को बांटा नहीं जाएगा बल्कि एक रखा जाएगा।ऐसा राष्ट्रपति जो राज्यों को लाल या नीला राज्य न मानता हो। 77 वर्षीय बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से पहले बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति पद पर रह चुके हैं। वह डेलावेयर के सबसे लंबे समय तक सीनेटर रहे हैं।वहीं, उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस ने अपने संबोधन में कहा- लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष की जरूरत होती है, ये बलिदान मांगता है लेकिन बाद में खुशी और समृद्धि ही मिलती है। क्योंकि हमारे पास बेहतर भविष्य के निर्माण की शक्ति है। उन्होंने कहा, मैं उस महिला की शुक्रगुजार हूं जो आज यहां मौजूद हैं, मेरी मां, श्यामला गोपालन हैरिस।जब वह 19 साल की उम्र में भारत से यहां आईं, उन्होंने ऐसे पल के बारे में नहीं सोचा होगा। लेकिन उन्होंने गहराई से भरोसा किया था कि अमेरिका में ऐसा होना संभव है। भारतवंशी सीनेटर कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं। 56 वर्षीय हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी।वहीं, जो बाइडन के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अमेरिका में जश्न का माहौल है। उनकी जीत का औपचारिक एलान होते ही उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए और बाइडन की जीत पर खुलकर खुशी जाहिर की। वाशिंगटन में लोग जगह-जगह इकठ्ठे होकर बाइडन की जीत का जश्न मना रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO