पंजाब
सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन द्वारा मुख्य सचिव पंजाब के साथ मुलाकात
चंडीगढ़ – पंजाब राज्य सफ़ाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन श्री गेजा राम वाल्मीकि की तरफ से मुख्य सचिव पंजाब सरकार श्रीमती विनी महाजन के साथ मुलाकात करके अनुसूचित जाति से सम्बन्धित समाज की भलाई के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद किया गया।श्री वाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव पंजाब जी के साथ मुलाकात करके पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित वर्ग की भलाई के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम, वाल्मीकि तीर्थ के सौंदर्यीकरण का प्रोजैक्ट समेत कई प्रयास किये गए हैं जोकि पंजाब सरकार की अनुसूचित जातियों के प्रति गंभीर सोच को प्रकट करती है। उन्होंने मुलाकात के उपरांत मुख्य सचिव पंजाब जी को वाल्मीकि तीर्थ स्थान का चित्र भी भेंट किया