ऊना

हरोली भाजपा प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Posted on

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं हि.प्र. लघु उद्योग विकास निगम (एचपीएसआइडीसी) के उपाध्यक्ष राम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला ऊना के हरोली भाजपा मण्डल के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को हरोली क्षेत्र में बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के लिए आभार व्यक्त किया।राम कुमार शर्मा ने हरोली क्षेत्र के विकास में विशेष रूचि लेने और पिछले लगभग तीन वर्षों के दौरान क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस क्षेत्र का शीघ्र दौरा करने का आमंत्रण भी दिया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO