पंजाब

ई.टी.टी. अध्यापकों की भर्ती के लिए पेपर 29 नवम्बर को

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार ने ई.टी.टी. अध्यापकों की भर्ती के लिए पेपर 29 नवंबर, 2020 को लेने का फ़ैसला किया है।स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 2364 ई.टी.टी. अध्यापकों की भर्ती के लिए विभाग की तरफ से 6 मार्च, 2020 को विज्ञापन दिया गया था। इन पदों के लिए लिखित पेपर 29 नवंबर को प्रात:काल 10.00 बजे से 11.40 बजे तक लिया जायेगा। इस तरह यह पेपर कुल 100 मिनट का होगा। इस भर्ती से स्कूलों में अध्यापकों की कमी पूरी हो जायेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO