पंजाब

पंजाब की नहरों में 29 अक्तूबर से 5 नवंबर तक पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब जल स्रोत विभाग द्वारा रबी की फ़सल की फसलों की बीजाई के लिए सिंचाई के लिए 29 अक्तूबर से 5 नवंबर, 2020 तक का नहरी प्रोग्राम जारी किया गया है। सरहिन्द केनाल सिस्टम जैसे कि सिद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, बिसत दोआब केनाल, पटियाला फीडर और अबोहर ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।जल स्रोत विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कि भाखड़ा मैन लाईन में से निकलती नहरें जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें फीड होती घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।हरीके सिस्टम में से निकलने वाली नहरों जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा और इसके ग्रुप ‘बी’ के रजबाहों को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।उन्होंने आगे बताया कि अप्पर बारी दोआब में से निकलती सभराओं ब्रांच और इसके रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा जबकि कसूर ब्रांच लोयर, मैन ब्रांच लोयर और इसके रजबाहों और लाहौर ब्रांच को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO