दिल्ली

राज्यसभा चुनाव भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

Posted on

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है। इन सीटों पर काबिज सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है।भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा जारी 8 उम्मीदवारों की सूची में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम शामिल है। उम्मीदवारों की सूची में भाजपा महासचिव नीरज शेखर का नाम भी शामिल है।राज्यसभा के लिए भाजपा के अन्य 6 उम्मीदवार अरुण सिंह, हरिद्वार दुबे, बृजलाल, गीता शंक्य, बी.एल. वर्मा और सीमा द्विवेदी हैं। वहीं, उत्तराखंड की एक सीट पर पार्टी ने नरेश बंसल को चुनावी मैदान में उतारा है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO