भारत

भारत-अमेरिका के बीच तीसरी 2+2 वार्ता

Posted on

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर आज से दो दिन की भारत पर आ रहे हैं, जहां वे भारत के साथ तीसरी 2+2 वार्ता में हिस्सा लेंगे। राजधानी दिल्ली में होने वाली इस बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने समकक्षों के साथ चर्चा करेंगे।अपनी भारत यात्रा के दौरान विदेश मंत्री पोंपियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी मुलाकात करेंगे। अमेरिका और भारत के बीच कूटनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए पोंपियों का कई अन्य भारतीय नेताओं और उद्योग जगत के लोगों के मिलने का कार्यक्रम है। मुक्त इंडो पैसिफिक क्षेत्र को लेकर भारत और अमेरिका के बीच साझा मूल्यों और प्रतिबद्धता पर आधारित मज़बूत द्विपक्षीय संबंध हैं।महज़ दो सालों के भीतर भारत और अमेरिका के बीच हो रही ये तीसरी 2+2 वार्ता दोनों देशों के बीच सुरक्षा मुद्दों को लेकर उच्च स्तर की साझा प्रतिबद्धता दर्शाती है।पहली वार्ता 2018 में दिल्ली और दूसरी 2019 में वाशिंगटन में हुई थी। तीसरी वार्ता का एजेंडा क्षेत्रीय, द्विपक्षीय और आपसी महत्व के वैश्विक मुद्दे होंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO