पंजाब

राणा के.पी. सिंह द्वारा दशहरे की शुभकामनाएं

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने दशहरे के त्योहार, जिसको देशभर में विजयदशमी के तौर पर भी जाना जाता है, की पूर्व संध्या पर समस्त पंजाब वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की विश्व व्यापक सच्चाई की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी धर्मों से ऊपर उठकर लोगों को भाईचारक सांझ, एकता और आपसी प्यार के बंधन को मज़बूत करने का मौका प्रदान करता है। राणा के.पी. सिंह ने राज्य के लोगों को दशहरे का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाने का न्योता देते हुए पंजाबियों की ख़ुशहाली और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार धर्म, जाति, रंग और नस्ल की संकुचित सोच से ऊपर उठकर धार्मिक आस्था और मिल-जुलकर मनाया जाये।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO