किन्नौर

मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला के पुरबनी में आगजनी की घटना पर दुख व्यक्त किया

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला किन्नौर के पुरबनी गांव में आगजनी की घटना पर दुःख व्यक्त किया है, जिसमें सात घर जल कर राख हो गए।जय राम ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को फौरी राहत और पुनर्वास के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने जिला वरिष्ठ अधिकारियों सहित मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO