भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में चुनावी रैलियां

Posted on

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सासाराम, गया और भागलपुर में करेंगे चुनावी रैलियां, वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव नवादा में पहली संयुक्त रैली को करेंगे संबोधित.बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए विभिन्‍न पार्टियों के वरिष्‍ठ नेता और स्‍टार प्रचारक चुनावी रैलियां कर रहे हैं। पहले चरण के चुनाव प्रचार में अब केवल पांच दिन ही शेष रह गये हैं। सभी दलों के नेता एक दिन मे कई सभाओं को संबोधित कर रहे है।बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार के एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री सासाराम, गया और भागलपुर में एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। पीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे एनडीए के विकास के एजेंडे को जनता-जनार्दन के सामने रखेंगे और उनसे अपने गठबंधन के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।पीएम की पहली चुनावी सभा सुबह 11 बजे सासाराम में होगी। सीएम नीतीश कुमार के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान एनडीए के कई उम्मीदवार कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से पीएम की रैली से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। पीएम की दूसरी रैली गया में 1 बजे होगी।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। वहीं पीएम की तीसरी चुनावी सभा भागलपुर में तीन बजे होगी। इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे। रैली के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। पीएम की रैली को देखते हुए सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी प्रसाद यादव नवादा जिले में पहली संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी भागलपुर जिले के कहलगांव में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का रोहतास और कैमुर में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वहीं अन्य दलों के नेता भी अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO