खेल

पंजाब के खिलाफ मिली हार से बाद संभल गए श्रेयस अय्यर

Posted on

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद कहा कि ये मैच आंखें खोलने वाली है। वहीं उन्होंने शिखर धवन के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाजों से कहा कि उन्हें और ज्यादा जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए थे, लेकिन उसे पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। धवन ने इस मैच में नाबाद 106 रन की पारी खेली थी, लेकिन टीम को फिर भी हार मिली।श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा कि ये हमारे लिए आंखें खोलने वाला मुकाबला था। आगे हमें कड़ी स्थिति और मजबूत टीमों का सामना करना पड़ेगा। अतीत में हमने शानदार क्रिकेट खेली है लेकिन हमें इसे अतीत में ही छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, खुलकर खेलना होगा और अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। हमें क्वालीफाई करने के लिए एक मैच और जीतना है और इसे ध्यान में देखते हुए हमें एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाना होगा।पंजाब की टीम के खिलाफ धवन ने 106 रन बनाए लेकिन अय्यर, पृथ्वी साव, मार्कस स्टोइनिस, रिषभ पंत और शिमरोन हेटमायर मिलकर 54 रन ही बना सके। अय्यर ने कहा, ‘शिखर धवन जिस तरह खेल रहे हैं उसकी मुझे काफी खुशी है। एक बल्लेबाज के रूप में वह हमारे लिए शानदार मंच तैयार कर रहे हैं। हमें अपनी भूमिका अच्छी तरह पता होनी चाहिए।दिल्ली के कप्तान का मानना है कि बल्लेबाजों की मानसिक स्थिति अच्छी है और यह हार सिर्फ एक झटका है। अय्यर ने कहा, ‘इसके अलावा मेरा मानना है कि सभी बल्लेबाजों की मानसिक स्थिति काफी अच्छी है और यहां से कुछ मैचों में नतीजा प्रतिकूल हो सकता है और थकान हावी हो सकती है। इसे एकतरफ रखकर हमें अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान लगाना होगा।’अय्यर ने दुबई के विकेट पर दोष नहीं डाला क्योंकि उनका मानना है कि यह दोनों पारी में समान रहा। दिल्ली के कप्तान ने स्वीकार किया कि तुषार देशपांडे के पारी के पांचवें ओवर ने किंग्स इलेवन पंजाब को जरूरी लय दी जिसमें 26 रन बने। उन्होंने कहा, ‘पावर प्ले के पांचवें ओवर ने निश्चित तौर पर उन्हें लय दी लेकिन इसके अलावा हमने कड़ा खेल दिखाया और मैच को अंत तक ले गए।’ अय्यर ने कहा, ‘हमने कुछ रन आउट और कैच गंवाए लेकिन यह खेल का हिस्सा है। अगले कुछ दिनों में ट्रेनिंग के दौरान हम कड़ी मेहनत करेंगे।’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO