भारत

बिहार चुनाव: भाजपा आज जारी करेगी अपना चुनावी घोषणा पत्र

Posted on

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। इस दौरान बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत प्रदेश के कई नेता मौजूद रहेंगे।बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार पूरे जोर पर है। ठीक एक सप्ताह बाद (28 अक्टूबर) पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। बिहार चुनाव के मद्देनजर भाजपा आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। इस दौरान बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत प्रदेश के कई नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि एनडीए की अहम घटक जनता दल यूनाइटेड ने पहले ही सात निश्चय पार्ट-2 के माध्यम से अपना मेनिफेस्टो सामने ला चुकी है।वहीं महागठबंधन ने भी बीते दिनों संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया था. इसके बाद लोग जन शक्ति पार्टी (LJP) ने विजन डॉक्यूमेंट और कांग्रेस ने अपना बदलाव पत्र घोषित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी व रघुवर दास समेत भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश के कई नेता अपने प्रत्याशियों के पक्ष में गुरुवार को चुनाव प्रचार करेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO