पंजाब

देवी दयाल पराशर ने थामा भाजपा का दामन

Posted on

चंडीगढ़ – ब्राह्मण सभा पंजाब के अध्यक्ष देवी दयाल पराशर ने भाजपा का दामन थाम लिया है I प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए उन्हें भाजपा में शामिल करवाया । इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा व सुखमिंदर पाल सिंह गरेवाल भी उपस्थित थे ।अश्वनी शर्मा ने देवी दयाल के पार्टी में शामिल होने पर स्वागत कर शुभकामनाएं देते हुए कहाकि पराशर एक सुलझे हुए तथा संगठन की विचारधारा को समझाने तथा जमीन से जुड़े हुए नेता हैं । उन्होंने ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रहते हुए समाज व जनता की भलाई के लिए बहुत कार्य किये हैं । शर्मा ने कहाकि पराशर पार्टी की विचारधारा व केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे ।देवी दयाल पराशर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहाकि संगठन द्वारा जताए भरोसे पर वह शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे । उन्होंने कहाकि अगर राष्ट्र को संयुक्त रूप से आगे बढ़ना है तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं । प्रधानमंत्री की जन-हितैषी नीतियों तथा देश के हितार्थ दूरगामी सोच व सटीक निर्णय लेने की क्षमता से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO