हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव ने किया पुस्तक का विमोचन

Posted on

मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज यहां मनमोहन शर्मा द्वारा रचित प्रथम काव्य संग्रह ‘उद्गार’ का विमोचन किया। इस काव्य संग्रह में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर 74 कविताएं लिखी गई हंै।

अनिल खाची ने लेखक को इस प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि वह पिछले 30 वर्षों से कविताएं व लेख लिख रहे हैं, जो विभिन्न पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में भी प्रकाशित होते रहे हैं।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर अतिरिक्त निदेशक, कोष, लेखा एवं लाॅटरीज दीपक भारद्वाज, अतिरिक्त निदेशक, वित्त एवं लेखा सेवा हीरामनी वर्मा, संयुक्त निदेशक, अरूण ओझा एवं पी.एल. शर्मा, उप-निदेशक युद्धवीर सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO