भारत
प्रधानमंत्री ने मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह को किया संबोधित
मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुए प्रधानमंत्री, छात्रों का किया मार्गदर्शन। NEP को बताया शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी बदलाव लाने वाला बड़ा अभियान..स्थानीय मुद्दों से जुड़े अनुसंधान को बढ़ावा देने की बताई जरुरत। छात्रों से किया आत्मनिर्भर बनने का आह्वान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पीएम ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 6 साल में औसतन हर साल एक नई IIT खोली गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि 2014 के बाद के 5 सालों में 16 IIITs बनाई गई हैं।पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीते 5-6 सालों से उच्च शिक्षा में हो रहे प्रयास सिर्फ नए संस्थान खोलने तक ही सीमित नहीं है। इन संस्थाओं में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया गया है। उन्होंने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति का ज़िक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्री नर्सरी से लेकर पीएचडी तक देश के पूरे शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी बदलाव लाने वाला एक बहुत बड़ा अभियान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी तेज गति से विकास हुआ है।