संसार
सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में की भारी बहुमत के साथ दोबारा वापसी
सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में की भारी बहुमत के साथ दोबारा वापसी, प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाने और सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए करेंगी काम न्यूज़ीलैण्ड की प्रधानमंत्री जसिंडा आरडर्न ने आम चुनाव जीत लिया है। इस चुनाव में आरडर्न की लेबर पार्टी को जबरदस्त बहुमत मिला है। इनकी पार्टी को 87 प्रतिशत वोट में से 49 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं। 1930 से अब तक के हुए चुनाव में इस बार पार्टी को सबसे अधिक वोट मिले हैं। देश में कोरोना वायरस से निपटने में सफलता प्राप्त करने के बाद दूसरी बार आरडर्न के नेतृत्व वाली मध्य-वाम लेबर पार्टी को ये सफलता मिली है।न्यूज़ीलैण्ड की राजनीति में आरडर्न एक ऐसे केंद्र बिन्दु के रूप में उभरी हैं जिसमें लोगों के प्रति उनकी सहानुभूति और संकटकाल में कौशल प्रदर्शन के कारण उन्हें विश्व स्तरीय सराहना मिली है। चुनाव में सफल होने के बाद ऑक्लैण्ड में अपने निवास से बाहर आकर उन्होंने अपने समर्थकों का स्वागत किया और उन्हें गले लगाया। विपक्षी नेशनल पार्टी की नेता जुदिथ कॉलिन्स ने आरडर्न से फोन पर बातचीत की और चुनाव परीणाम को अभूतपूर्व बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।