भारत

जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख में जोजिला सुरंग के निर्माण कार्य की शुरूआत

Posted on

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू और कश्मीर में ज़ोजिला सुरंग के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसकी शुरूआत जम्मू-कश्मीर के पश्चिमी पोर्टल नीलागढ़ में और लद्दाख के ईस्ट पोर्टल स्पैंगला मीनमर्ग में विस्‍फोट करके की गई।इस सुरंग से सभी मौसम में राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर स्थित श्रीनगर और लेह के बीच सम्पर्क बना रहेगा और इससे जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के लिए सभी क्षेत्रों में आर्थिक तथा सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। तीन हज़ार किलोमीटर ऊंचाई पर ज़ोजिला दर्रे पर बनने वाली चौदह दशमलव एक पांच किलोमीटर लम्बी सुरंग से राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर स्थित द्रास-करगिल होते हुए श्रीनगर और लेह जुड़ जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि इतनी ऊंचाई पर वाहन चलाना दुनिया का सबसे जोखिम भरा काम है। यह परियोजना भू-रणनीतिक तौर पर भी काफी संवेदनशील है।सभी मौसम में लद्दाख क्षेत्र में आवाजाही के लिए ज़़ोजिला सुरंग के निर्माण की मांग करगिल के लोगों के लिए सत्तर साल पुरानी है। ज़ोजिला सुरंग के निर्माण के लिए किये गये औपचारिक विस्फोट के बाद करगिल के लोग काफी प्रसन्न हैं उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सुरंग क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और करगिल ज़िले में सर्दियों के समय भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे अमरनाथ गुफा की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO