जीवन शैली

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 70,338 मरीज स्वस्थ

Posted on

दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी से मुकाबले के मामले में भारत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। देश में प्रति दस लाख की आबादी पर इस महामारी की वजह से मौतों की संख्या दुनिया भर में सबसे कम मौतों में से एक है।मुत्यु दर घटकर 1.52% पर पहुँच चुकी है जबकि रिकवरी दर और बढ़कर 87.56% हो गया है। पिछले 24 घंटों में 70,338 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 64,53,779 हो गई है। इसी के साथ ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 56,49,251 हो गया है और ठीक हुए मामले अब सक्रिय मामले से 8 गुना अधिक हैं। देश में सक्रिय मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले, देश के कुल सकारात्मक मामलों का केवल 10.92% हैं और इसकी संख्या फिलहाल 8,04,528 है।इस बीच राजधानी दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग तथा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के साथ कोविड-19 पर बैठक की। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने केरल, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में उच्च स्तरीय केन्द्रीय दल भेजे हैं।ये दल पॉजिटिव मामलों की कंटेनमेंट, निगरानी, परीक्षण, संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण उपाय और कुशल उपचार प्रबंधन को मजबूत बनाने में इन राज्यों की कोशिशों में मदद करेंगे। दरअसल इन राज्यों में हाल के दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की सूचना मिली है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO