हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नानाजी देशमुख को पुष्पांजलि अर्पित की

Posted on

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक नानाजी देशमुख को उनकी 104वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।राज्यपाल ने एक संदेश में कहा कि नानाजी देशमुख ने समाज के निर्माण के लिए स्वार्थ रहित होकर कार्य किया। भारत के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने लोगों को गांव के विकास का महत्त्व बताया। वर्तमान परिदृश्य में, हमारे समाज के लिए और सामाजिक कार्यकर्ताओं व नेताओं के लिए वह आज भी एक आदर्श हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि नानाजी देशमुख द्वारा ग्रामीण विकास के लिए किए गए कार्य बहुत प्रेरणादायक हैं। सम्पूर्ण जीवन के दौरान उन्होंने त्याग, तपस्या और समर्पण भाव से कार्य किया और सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा अपना कर आदर्श की स्थापना की। आज राष्ट्र के प्रति उनके सपने साकार करने के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य करने का दिन है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO