फ़ुटबॉल

नेशंस लीग में स्पेन का शानदार प्रदर्शन जारी

Posted on

नेशंस लीग में स्पेन ने स्विट्ज़रलैंड को 1-0 से हराया. जीत के साथ स्पेन ग्रुप ए4 में शीर्ष पर कायम.नेशन्स लीग फुटबॉल में स्पेन ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है। कल खेले गए ग्रुप के एक मुकाबले में स्पेन ने स्विट्ज़रलैंड को 1-0 से हराने में सफलता पाई। इस जीत के साथ ही स्पेन ने ग्रुप में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। मैच में हुआ एकमात्र गोल स्पेन की तरफ से 14वें मिनट में मिकेल ने मेरिनो के पास पर किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद स्विस टीम ने बराबरी के कुछ अच्छे प्रयास किए लेकिन स्पेन के गोलकीपर डेविड डी जिया ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। स्पेन के ग्रुप ए 4 में 3 मैचों में 2 जीत और एक ड्रा के साथ 7 अंक हो गए है। उसके दूसरे स्थान पर मौजूद जर्मनी से 2 अंक अधिक है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO