पंजाब

मां लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर ; तीन करोड़ रुपए का पहला इनाम जीतने का सुनहरी मौका

Posted on

पहला इनाम बिकी हुयी टिकटों में से ही दिए जाने की गारंटी ; 18 नवंबर को निकाला जायेगा बंपर का ड्रा
चंडीगढ़ – राखी बंपर -2020 की सफलता के बाद पंजाब राज लॉटरीज़ विभाग की तरफ से ‘माँ लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर -2020’ पेश किया गया है, जो लोगों को 3 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीतने का सुनेहरी मौका दे रहा है।विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 3 करोड़ रुपए का पहला इनाम दो विजेताओं (प्रति विजेता 1.50 -1.50 करोड़ रुपए) को दिया जायेगा और पहला इनाम आम जनता में बिकी हुयी टिकटों में से ही दिया जायेगा। दूसरा इनाम पाँच विजेताओं को दिया जायेगा, जिसमें हर विजेता को 10 लाख रुपए मिलेंगे। तीसरा इनाम 2.5 लाख रुपए का होगा और यह 20 विजेताओं (प्रति विजेता 2.5 लाख) को मिलेगा। इसके अलावा दीवाली बंपर में करोड़ों रुपए के और भी कई आकर्षक इनाम हैं। दीवाली बंपर का ड्रा 18 नवंबर, 2020 को निकाला जायेगा और एक टिकट की कीमत 250 रूपये है। उन्होंने कहा कि लोगों के समर्थन और उत्साह को देखते हुये लॉटरीज़ विभाग की तरफ से दीवाली बंपर में कई आकर्षक इनाम शामिल किये गए हैं जिससे विजेताओं के त्योहार की खुशियों में और विस्तार किया जा सके।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO