भारत

विकासशील इंसान पार्टी-वीआईपी बनी एनडीए का हिस्सा

Posted on

बिहार में वीआईपी औपचारिक रूप से बनी एनडीए का हिस्सा। भाजपा खाते की 11 सीटों पर वीआईपी उतारेगी अपने उम्मीदवार। भाजपा 110,जदयू 115 और हम 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव। राजद ने की 42 उम्मीदवारों की सूची जारी.जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनावों का वक्त नज़दीक आता जा रहा है, राज्य में सियासी रंग चढ़ने लगा है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 27 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहीं कल एनडीए ने भी विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रुप दे दिया। एनडीए ने कल एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने सीटों का ऐलान कर दिया। समझौते के तहत जेडीयू 122 पर और भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आज वीआईपी एनडीए में शामिल हो गई। भाजपा अपने कोटे से वीआईपी को 11 सीटें देगी। बीजेपी नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने साफ कर दिय़ा है कि सीटें चाहे, जिसकी भी ज्यादा हो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO