खेल

मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलेंगे उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिनसन कवानी

Posted on

उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिनसन कवानी अब मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलते नज़र आएंगे, इंग्लिश क्लब मैन्यू ने कवानी के साथ दो साल का करार किया है. कवानी फ्रेंच क्लब पीएसजी से मैन्यू में शामिल हुए है.हालांकि बड़ी बात ये है कि इस करार के मुताबिक एक साल के बाद खिलाड़ी या क्लब इस करार से पीछे हट सकते है. मैन्यू का कवानी के साथ ये अनुबंध रविवार को टॉटैनहैम हौटस्पर से मिली 6-1 की बड़ी हार के बाद सामने आया है. कवानी सात साल तक पीएसजी में रहे, जहां उन्होंने 301 गेम में 200 गोल किए. हालांकि इस साल जून में पीएसजी ने उन्हे अनुबंध से मुक्त कर दिया था. कवानी ने मार्च के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है.आर्सेनल ने भी एटलैटिको मैड्रिड से थॉमस पार्टी को अपने क्लब में शामिल किया. पार्टी ने आर्सेनल के साथ 45 मिलियन पाउंड का करार किया है. पार्टी का आर्सेनल के साथ ये करार लंबा है. पार्टी अगले हफ्ते से आर्सेनल से जुड़ेंगे जहां वो 18 नंबर की जर्सी में नज़र आएंगे. पार्टी के आने के बाद से आर्सेनल को उम्मीद है कि उनके मिडफील्ड को एक नई ऊर्जा मिलेगी.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO