संसार
फ्रांस में भारी बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
फ्रांस में भारी बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है. बाढ़ के कहर से हजारों लोगों का भारी नुकसान उठाना पड़ा है.आल्पस मेरीटाइम्स प्रान्त के एक प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिणी फ्रांस में बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई है और 18 से अधिक लोग लापता हैं. साथ ही मूसलाधार बारिश के कारण नदियों ने घरों, पुलों और सड़कों के हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचाया है.दक्षिण-पूर्वी आल्पस मेरीटाइम्स क्षेत्र में हेलीकॉप्टर और सैनिकों के साथ राहत और बचाव कार्य जारी है.