संसार
अस्पताल से व्हाइट हाउस शिफ़्ट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सैन्य अस्पताल में चार दिन बिताने के बाद सोमवार को व्हाइट हाउस लौट आए और उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि वायरस से ‘‘डरें’’ नहीं और उसे अपने जीवन पर ‘‘हावी’’ ना होने दे.कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए वहां भर्ती कराया गया था. ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया के बृहस्पतिवार रात कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं.