भारत
भारत में कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर हुई 151
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की संख्या 151 हो गई है। जिनमें 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस खतरनाक वायरस से देश में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 200 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके प्रसार को रोकने के लिए भाजपा ने आगले एक महीने तक किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन से खुद को दूर रखने का फैसला किया है। वहीं, लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक जूनियर डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। आइसीएमआर ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन के चरण में नहीं पहुंचा है।जेद्दा से भारत के लिए प्रस्थान करने वाले 185 लोगों को लेकर इंडिगो का प्लेन रवाना हो गया है। इस के साथ ही कुल 3035 भारतीयों को निकालने का अंतिम चरण आज खत्म हो गया।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 17 मार्च तक पूरे देश में 59,587 बेड की संगरोध सुविधाएं स्थापित की गई हैं। इनमें 11,934 बेड केंद्र सरकार के सुविधा केंद्रों में जबकि 26,153 बेड राज्य सरकारों के सुविधा केंद्रों में शामिल किए गए हैं। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। इसमें 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि14 लोग इससे ठीक होकर घर जा चुके हैं। उत्तर रेलवे ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते फिरोजपुर डिविजन के प्लेटफार्मों पर कल से 30 अप्रैल तक प्लेटफार्म टिकटों के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए हैं। जिन प्लेटफार्मों पर दाम बढ़ाए गए हैं उनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर, लुधियाना और जम्मू तवी ट्रेनें शामिल हैं।