संसार

कोरोना के डर से पुतिन की सुरक्षा कड़ी, मिलने वालों की मेडिकल जांच अनिवार्य

Posted on

मॉस्को – कोरोना संक्रमण के डर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मेडिकल सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उनसे मिलने वाले सभी लोगों की पहले मेडिकल जांच की जा रही है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बुधवार को बताया कि दफ्तर के अन्य कर्मचारियों के साथ-साथ कोरोना संक्रमण को लेकर उनकी भी जांच की गई है।रूस में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 147 हो गई:-देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 147 हो गई है। संक्रमण को रोकने के लिए पहले ही विदेशी नागरिकों के रूस आने पर रोक लगा दी गई है।
राष्ट्रपति की सेहत को लेकर उच्च स्तर की जांच की व्यवस्था:-पुतिन की मेडिकल जांच के सवाल पर पेस्कोव ने हालांकि कुछ नहीं बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की सेहत को लेकर उच्च स्तर की जांच की व्यवस्था की गई है। बुधवार को ही पुतिन के क्रीमिया दौरे पर साथ जा रहे पत्रकारों की पहले मेडिकल जांच कराई गई।कोरोना वायरस का कहर झेलने वाला चीन में अब जिंदगी फिर पटरी पर लौटने लगी:-कोरोना वायरस का कहर झेलने वाले चीन में अब जिंदगी फिर पटरी पर लौटने लगी है। रेस्तरां में जहां लोग खाना खाते दिखाई दे रहे हैं वहीं सड़कों और कारखानों में हलचल तेज हो गई है। कम्युनिटी पार्को में महिलाएं भी व्यायाम करती दिख रही हैं। अप्रत्याशित लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों के बाद देश में संक्रमण के नए मामलों की संख्या भी बहुत कम हो गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO