हिमाचल प्रदेश

अधिवक्ता हरप्रीत संधु ने राज्यपाल को अपनी पुस्तकें भेंट की

Posted on

अधिवक्ता एवं लेखक हरप्रीत संधु ने आज यहां राजभवन में अपनी चार पुस्तकों का संग्रह राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को भेंट किया। इनमें उनका संस्करण ‘सिंगापुर-इंडियन लीगल सिस्टम’ का तुलनात्मक अध्ययन भी शामिल था।राज्यपाल ने सिंगापुर और भारत की कानून प्रणाली के तुलनात्मक अध्ययन के लिए लेखक को बधाई देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी प्रयास से दोनो राष्ट्रों के मध्य कानूनी संबंधों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक न केवल कानूनविदों बल्कि शोधकर्ताओं के लिए भी सहायक सिद्ध होगी। यह पुस्तक पाठकों को सिंगापुर की कानूनी व्यवस्था को समझने में भी सहायता पहंचाएगी।उन्होंने लेखक के भावी के प्रयासों में सफलता की भी कामना की।इस अवसर पर हरप्रीत संधु ने कहा कि उनकी पुस्तकों का उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रों और भारत के बीच प्रचलित दो विभिन्न कानूनी प्रणालियों के प्रक्रियात्मक पहलुओं को रेखांकित करना है। इससे विभिन्न देशों के संवैधानिक कानूनी काम-काज के बारे में जानकारी मिलती है और कानून के क्षेत्र में आपसी संबंध भी मजबूत होते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO