हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री रिखी राम कौंडल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted on

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व मन्त्री रिखी राम कौंडल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री कौंडल का मंगलवार प्रातः हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उन्होंने पांच बार बिलासपुर ज़िला के झण्डुता विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह 1998-2003 तक सहकारिता राज्य मन्त्री रहे जबकि 1990-1992 और 2007-2012 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे।राज्यपाल ने कहा कि रिखी राम कौंडल एक ईमानदार राजनीतिज्ञ थे और प्रदेश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से शोकग्रस्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शोक संदेश में कहा कि रिखी राम कौंडल के आकस्मिक निधन से उन्हें बहुत दुःख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि श्री कौंडल एक अनुभवी एवं कुशल राजनेता थे जिन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के विकास में महत्वूपर्ण योगदान दिया।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO