संसार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जो बिडेन को सीनेटर कमला हैरिस का समर्थन

Posted on

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बिडेन को समर्थन देने का एलान किया है.कमला हैरिस ने अपने ट्विटर संदेश में देश सेवा के लिए बिडेन के जज्बे की तारीफ की. उनकी इस घोषणा से जो बिडेन नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार के रूप में और मजबूत हुए हैं.कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की एक मजबूत नेता हैं और उन्होंने दिसंबर में राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपना नाम वापस लिया था. डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन की दौड़ में जो बिडेन और सीनेटर बर्नी सैंडर्स के बीच टक्कर चल रही है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO