पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा होला महल्ला और होली को एकता और सद्भावना की रिवायती भावना के साथ मनाने का न्योता

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों को होले महल्ले और होली के पवित्र अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने इन त्योहारों को रिवायती भावना से एकता, सहनशीलता, भाईचारेऔर रहमदिली से मनाने का न्योता दिया।जंगजू भावना का प्रतीक होला महल्ला और रंगों के त्योहार होली की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने लोगों को यह पवित्र मौके पर भाईचारक सांझ और सद्भावना के साथ मनाने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार मानवता और आपसी मेल-जोल के उच्च नैतिक मूल्यों का प्रसार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए सदियों पुराने नैतिक मूल्यों के प्रति पुन: समर्पित होने का समय है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO